Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

देहरादून समाचार-घर की महिलाओं को बंधक बनाकर लूटे जेवरात और हजारों रुपए, बदमाश फरार

 देहरादून समाचार-घर की महिलाओं को बंधक बनाकर लूटे जेवरात और हजारों रुपए, बदमाश फरार
देहरादून में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने परिवार की महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर लूट की। बदमाश सोने के कई जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।
घटना दोपहर करीब 12 बजे नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर पद से रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर संदीप की पत्नी, बहन और मां घर में मौजूद थे।
करीब बारह बजे उनके घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं। बदमाशों ने उन्हें डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा।

शोर शराबा सुनकर भागे बदमाश

दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कूटी से आए थे।  एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाश चार थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!