रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत - Shaurya Mail

Breaking News

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 12 फरवरी 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को उत्तराखंड एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री सिंह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रेमनगर स्थित द टोंस ब्रिज स्कूल में देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के तय कार्यक्रम के अनुसार वह शाम चार बजे देहरादून पहुंचेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के बाद दोनों यहां से टोंस ब्रिज स्कूल जाएंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री शाम सात बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!