शक्ति नहर में डूबे युवक का शव बरामद
देहरादून, जिले के डाकपत्थर में शक्ति नहर में डूबे एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
पुलिस चौकी डाकपत्थर के अनुसार देर रात्रि एक व्यक्ति शक्ति नहर में छलांग लगा दी थी। सूचना पर एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ मौके पर पहुंची तो युवक के चप्पल व फ़ोन शक्ति नहर के किनारे पड़े हुए मिले. अंधेरा अधिक होने और पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन को विराम देना पड़ा रविवार को सुबह शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया और डूबे युवक का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 25 वर्षीय युवक का नाम अजय पुत्र सोहन लाल,निवासी विकासनगर, देहरादून है।