हुड्डी नदी में डूबे खटीमा के युवक का शव बरामद - Shaurya Mail

Breaking News

हुड्डी नदी में डूबे खटीमा के युवक का शव बरामद

 हुड्डी नदी में डूबे खटीमा के युवक का शव बरामद

बनबसा। चार दिन पूर्व हुड्डी नदी में बहे खटीमा के युवक का शव बृहस्पतिवार की देर शाम को बरामद हो गया। जल पुलिस, एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची टनकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

14 अगस्त को खटीमा से बनबसा के रास्ते कलौनिकया के निकट जंगल में मशरूम और कटरुवा बीनने आए चार युवकों में से कुटरा निवासी सुनील राणा पुत्र फूल सिंह नदी में बह गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को उसका शव पानी में पेड़ की जड़ में फंसा हुआ मिला। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि टनकपुर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!