Breaking News

साल के अंतिम दिन महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़, करीब तीन लाख भक्तों ने किए दर्शन

 साल के अंतिम दिन महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़, करीब तीन लाख भक्तों ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश(उज्जैन), सोमवार 1 जनवरी 2024

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में साल के आखिरी दिन रविवार को सामान्य दर्शन व्यवस्था लागू रही। श्रद्धालुओं की संख्या कम रहने से मंदिर प्रशासन ने 250 रुपये की शीघ्र दर्शन व्यवस्था को चालू रखा। दिनभर में करीब तीन लाख भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए।
जिला प्रशासन को उम्मीद थी कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को 10 लाख से अधिक भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आएंगे। रविवार को सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल के दर्शन किए।
महाकालेश्वर मंदिर में अधिकारियों ने इसी के अनुसार दर्शन व्यवस्था तय की थी। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने भीड़ अधिक होने पर 250 रुपये की शीघ्र दर्शन सुविधा को बंद रखने के निर्देश दिए थे। साथ ही जन दबाव को देखते हुए दर्शनार्थियों को नवनिर्मित टनल एक व दो से प्रवेश देते हुए गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन की व्यवस्था निर्धारित की थी। हालांकि, 31 दिसंबर को अनुमान के मुताबिक दर्शनार्थियों की संख्या काफी कम रही।

इससे पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार भक्तों को दर्शन कराए गए। श्रद्धालुओं को पुराने फैसिलिटी सेंटर से कार्तिकेय व गणेश मंडप से भगवान के दर्शन सुलभ हुए। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि अगर एक जनवरी को भीड़ रही, तो नई दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। रविवार जैसी सामान्य स्थिति रही तो पूर्व निर्धारित व्यवस्था को ही लागू रखा जाएगा।

प्रशासन को नए साल के पहले दिन एक जनवरी को अधिक संख्या में भक्तों के महाकाल दर्शन करने आने का अनुमान है। उसी के अनुसार व्यवस्था जुटाई जा रही है। मंदिर प्रशासन ने बड़े गणेश मंदिर से हरसिद्धि चौराहा तक प्रसाद काउंटर स्थापित किए हैं। रविवार रात से ही प्रसाद काउंटर चालू कर दिए जाएंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!