उत्तराखंड में जनपद स्तर पर कांग्रेस के संयोजक नियुक्त - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में जनपद स्तर पर कांग्रेस के संयोजक नियुक्त

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 07 अप्रैल 2024

इंडिया गठबंधन एवं सिविल सोसाइटी के प्रदेश संयोजक शीशपाल सिंह बिष्ट ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर प्रदेश के जनपद और महानगर कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की है। इसकी लिस्ट भी उन्होंने जारी कर दी है।

सभी नियुक्त संयोजकों से अपेक्षा की गई है कि वह इंडी एलायंस और सिविल सोसाइटी के साथ अपने-अपने जनपद और महानगरों में बेहतर समन्वय स्थापित कर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने में अपना योगदान देंगे। शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ ब्लॉक स्तर पर समन्वय स्थापित करने और बूथ स्तर पर गठबंधन उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए और बेहतर समन्वय बनाने के लिए संयोजकों की नियुक्ति की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!