कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल पंजाब में राहुल गांधी ने आज पंजाब में इस यात्रा की शुरुआत की - Shaurya Mail

Breaking News

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल पंजाब में राहुल गांधी ने आज पंजाब में इस यात्रा की शुरुआत की

 कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल पंजाब में राहुल गांधी ने आज पंजाब में इस यात्रा की शुरुआत की

इसके साथ ही राहुल गांधी ने जबरदस्त तरीके से भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि आखिर भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस की ओर से क्यों शुरू किया गया है? पंजाब के सरहिंद में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का माहौल खराब किया जा रहा है। भाजपा और आरएसएस लोगों को बांट रही है, एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ भड़का रही है, एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ खड़ा कर रही है, भाषा-भाषा के बीच दरार पैदा कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने सोचा है कि देश को प्यार, एकता और भाईचारे का एक अलग रास्ता दिखाया जाना चाहिए और इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है।

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह केरल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के रास्ते पंजाब पहुंच चुकी है। अपनो संबोधन के जरिए राहुल ने किसानों को भी साधने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता हजारों किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। लेकिन मैं तो कहता हूं कि देश का हर किसान रोज पैदल चलता है, किसान हमसे ज्यादा पैदल चलता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी के लोग डर, नफरत, हिंसा फैला रहे हैं। ये इस देश का तरीका नहीं है, इस देश का इतिहास नहीं है। हमारा देश भाईचारे, प्रेम, सद्भाव, इज्ज़त का देश है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’को जबरदस्त जन समर्थन और प्रतिक्रिया मिली है और यह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के साथ और भी बेहतर हुई है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, छोटे दुकानदारों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से बात करके बहुत कुछ सीखा। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस चरण में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले बुधवार को सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका। इस दौरान राहुल गांधी पगड़ी और आधी बाजू की टी-शर्ट पहने नजर आए। यात्रा के पंजाब-चरण के कार्यक्रम के अनुसार, यह फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू होकर मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, साहनेवाल, लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां से होते हुए आगे बढ़ेगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!