Breaking News

कांग्रेस ने पछवादून में किया सम्मेलन का आयोजन

 कांग्रेस ने पछवादून में किया सम्मेलन का आयोजन

कांग्रेस ने पछवादून में किया सम्मेलन का आयोजन

देहरादून। चुनाव में जनता के बीच मुद्दा बनाने के लिए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस फ्रंटफुट पर आ गयी है। इन सब मुद्दों को लेकर विकासनगर विधानसभा में कांग्रेस ने एक सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी शिरकत की।

रविवार को विकास नगर में कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। कांग्रेस पछवा दून जिला अध्यक्ष संजय किशोर की अगुवाई में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कांग्रेस सम्मेलन नाम से आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कांग्रेस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा केंद्र और राज्य की सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मात्र सत्ता का सुख भोग रही है। जनसरोकारों से इनका कोई लेना देना नही है। जिससे एक बार फिर से पार्टी की गुटबाजी उजागर हो गई है। वहीं, गुटबाजी के सवाल पर प्रीतम सिंह भी पल्ला झाड़ते नजर आए। उन्हांेने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। 2022 में कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात और उनके समर्थक नदारद दिखे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!