Breaking News

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, तुष्टीकरण से देश के विभाजन की साजिश: भाजपा

 कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, तुष्टीकरण से देश के विभाजन की साजिश: भाजपा

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 17 अप्रैल 2024

भाजपा ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि राष्ट्र प्रेम शब्दों से नहीं बल्कि आचरण और व्यवहार में भी परिलक्षित होना चाहिए। भाजपा का राष्ट्र निर्माण का संकल्प पत्र कागज पर तैयार शब्द नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का पुंज है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कागज पर कुछ शब्द उकेरने से चुनाव वैतरणी पार नहीं की जा सकती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह संकल्पों को पूरा कर जनता का विश्वास अर्जित किया जाता है और यही विश्वास गारंटी में तब्दील होता है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार निश्चित जानकर इस कदर बौखला गई है कि देश को आगे ले जाने का रोड मैप भी समझ नहीं पा रही है। हालात यह है कि जिस भाषा का वह प्रयोग कर रहे हैं, वह सभी उनके घोषणा पत्र पर ही सटीक बैठती है। यह पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है। वह नारी न्याय की बात करते हैं और लगातार मातृ शक्ति के साथ अपमान करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को पीछे ले जाने वाला है। कांग्रेस अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की नीति पर ले जाकर देश को बांटना चाहती है। कांग्रेस देश को जीएसटी समाप्ति समेत पुराने काले धन की इकोनॉमी की तरफ ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता अव्यवहारिक घोषणा एवं देश को आगे ले जाने के विजन का अंतर स्पष्ट जानती है। लिहाजा जितना एनडीए के 400 पार होने की गारंटी है, उतनी ही विकसित भारत के निर्माण की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!