कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप - Shaurya Mail

Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

 

चंपावत, उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने भाजपा पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। निर्मला ने कहा कि चुनाव प्रचार और सभाओं के दौरान जगह-जगह भाजपा के नेता-कार्यकर्ता उन्हें बलि का बकरा बताकर समाज की नारियों का अपमान कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उपचुनाव में खड़ी हुईं कांग्रेस की महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने शनिवार को जारी एक वीडियो में कहा कि भाजपा के लोग जगह-जगह उन्हें सार्वजनिक रूप से बलि का बकरा बनाए जाने की बातें कह रहे हैं। जो पूरे महिला समाज का अपमान है।

निर्मला ने वीडियो में कहा है कि भाजपा अगर महिलाओं की बलि चढ़ाती है, तो वह उनके चरणों में बलि देने को तैयार हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चम्पावत की जनता में डर का माहौल बना दिया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी प्रचार करने से रोका जा रहा है। निर्मला ने कहा कि गोलज्यू की धरती पर अधिक दिनों तक भाजपा अन्याय नहीं कर सकेगी। उन्होंने कहा कि हार के डर से भाजपा, कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालयों को बंद करा रही है। लेकिन, जीत कांग्रेस की ही होगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!