यूसीसी पारित होने पर मुख्यमंत्री को भेंट किया अभिनंदन पत्र - Shaurya Mail

Breaking News

यूसीसी पारित होने पर मुख्यमंत्री को भेंट किया अभिनंदन पत्र

 यूसीसी पारित होने पर मुख्यमंत्री को भेंट किया अभिनंदन पत्र

उत्तराखंड(देहरादून), शुक्रवार 08 मार्च 2024

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों और पुजारियों ने उत्तराखंड राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधेयक पारित करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, महासचिव डॉ बृजेश सती, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, गंगोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, चारधाम महा पंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल, ब्रह्म कपाल तीर्थपुरोहित पंचायत अध्यक्ष उमेश सती, महापंचायत प्रवक्ता प्रशांत डिमरी, अनिल नौटियाल, सोमेश आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!