कोल्ड ड्रिंक और हल्दी के सैंपल लिए - Shaurya Mail

Breaking News

कोल्ड ड्रिंक और हल्दी के सैंपल लिए

 कोल्ड ड्रिंक और हल्दी के सैंपल लिए

कोल्ड ड्रिंक और हल्दी के सैंपल लिए

 

ऋषिकेश, चारधाम यात्रा के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चेकिंग का अभियान चलाया। शीतल पेय से लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। मिलावट की आशंका पर विभागीय टीम ने जांच के लिए कोल्ड ड्रिंक और हल्दी के सैंपल लिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग का चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार ऋषिकेश में मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार चल रहा है। शनिवार को विभागीय टीम ने ऋषिकेश के देहरादून रोड, पुष्कर मंदिर रोड पर किराना स्टोर, कोल्ड ड्रिंक के थोक विक्रेताओं के यहां सघन चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कोल्ड ड्रिंक और पैकिंग वाली खाद्य सामग्रियों की उत्पादन और एक्सपाइरी तिथि की जांच की। खुली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की भी जांच-पड़ताल की गई। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि देहरादून रोड स्थित एक किराना स्टोर से हल्दी और पुष्कर मंदिर मार्ग स्थित कोल्ड ड्रिंक स्टोर से तीन शीतल पेय पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। सैंपल फेल होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ फूड ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!