सीएमओ ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया - Shaurya Mail

Breaking News

सीएमओ ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

 सीएमओ ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

सीएमओ ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

 

गोपश्वर/देहरादून। चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र बंद मिला, जिस पर सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को शीघ्र केंद्र के संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी काउंटर के पास सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सर्जन चेंबर और औषधी भंडार कक्ष के बाहर गंदगी पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शीघ्र अस्पताल के चारों ओर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

 

अल्ट्रासाउंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को छोड़कर बिना कोविड टेस्ट किसी भी मरीज का अल्ट्रासाउंड न किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन से होमगार्ड के जवानों की डिमांड की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में मौजूदा समय में छह कोरोना मरीज भर्ती हैं। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में एक आकस्मिक दवा केंद्र भी स्थापित किया जाए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!