सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति - Shaurya Mail

Breaking News

सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

 सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के अंतर्गत बिंदुखत्ता क्षेत्र में 55 हैंडपम्प स्थापित किए जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बध में सचिव मुख्यमत्री एस.एन पाण्डे द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एल.फैनई द्वारा केन्द्र सहायतित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत स्वीकृत जनपद उधमसिंह नगर के विकासखण्ड बाजपुर में राजकीय इण्टर कॉलेज, गजरौला के निर्माण हेतु केन्द्रांश की प्रथम किश्त के रूप में धनराशि 94.50 लाख एवं राज्यांश की प्रथम किश्त के रूप में 8.66 लाख के व्यय की स्वीकृति प्रदान करने हेतु शासनादेश जारी किया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा आधुनिकीकरण हेतु जनपद उधमसिंहनगर से संबंधित 04 मदरसों हेतु कुल धनराशि 29.88 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति से सम्बन्धित शासनादेश भी जारी किया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!