सीएम धामी ने मुख्य सेवक संवाद में सुनी जन की समस्याएं - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

सीएम धामी ने मुख्य सेवक संवाद में सुनी जन की समस्याएं

 सीएम धामी ने मुख्य सेवक संवाद में सुनी जन की समस्याएं

उत्तराखंड(चंपावत),शनिवार 14 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेकर क्षेत्र की माताओं, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और नागरिकों से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने स्थानीय विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय समस्याओं पर व्यापक चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों और सुझावों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टनकपुर अस्पताल के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने डायलिसिस सुविधा के विस्तार की घोषणा करते हुए बताया कि जल्द ही अस्पताल में एक और डायलिसिस मशीन स्थापित की जाएगी।

सीएम ने क्षेत्र के समग्र विकास की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि माँ पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही, टनकपुर को पर्यटन, वॉटर स्पोर्ट्स और आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में काम जारी है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!