Chukkuwla,Dehradun - शिवालय में जल चढ़ाने गई किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़ - Shaurya Mail

Breaking News

Chukkuwla,Dehradun – शिवालय में जल चढ़ाने गई किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़

चुक्कुवाला, देहरादून : सावन के पहले सोमवार को जहां प्रदेश के तमाम मंदिरों में आस्था उमड़ी, वहीं राजधानी देहरादून से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। शिवालय में जल चढ़ाने पहुंची किशोरी से पुजारी ने घिनौनी हरकत की। आसपास के लोगों ने इस हरकत पर पुजारी की खूब धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार चुक्खूवाला शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी है। पुजारी ने किशोरी के गाल पर भी काटा। लोगों ने पुजारी की धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोग धरा चौकी पर जमा हो गए। पुलिस ने पुजारी नरेंद्र प्रसाद को गिरफतार किया। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

छेड़छाड़ का आरोप देहरादून के बहुचरा माता मंदिर के पुजारी पर लगा है। बताया जा रहा है मंदिर के पुजारी नरेंद्र ने मंदिर में जल चढ़ाने आई किशोरी से पहले छेड़छाड़ की और फिर उसके गाल को दांतों से काट दिया। किशोरी के हल्ला करने के बाद मंदिर में आए अन्य श्रद्धालुओं और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने पुजारी को पुलिस के हवाले किया। जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!