रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव
उत्तराखंड(हरिद्वार),रविवार 11 फ़रवरी 2024
हरिद्वार से देहरादून रेलवे ट्रैक पर एक कटा हुआ शव मिला है।
रेलवे स्टेशन हरिद्वार से देहरादून मार्ग की ओर एक पुरुष का कटा हुआ शव मिला है, जिसकी लगभग उम्र 38 वर्ष है। शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के हाथ पर ओम का टैटू गुथा हुआ है व छाती पर बायीं तरफ काली माता का टैटू बना हुआ है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।