मुख्य सचिव ने की जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्य सचिव ने की जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा

 मुख्य सचिव ने की जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 22 जनवरी 2027

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में जमरानी बहुद्देश्यीय और सौंग बांध पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की और इन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने और फर्स्ट, सेकंड एवं थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल एवं मूल्यांकन नियमित रूप से कराने पर जोर दिया। उन्होंने प्रभावितों के मुआवजा, पुनर्वास और आवंटन कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी निविदा और आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं और परियोजनाओं के प्रत्येक चरण का फ्लो चार्ट तैयार कर काम समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए।

सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि जमरानी बहुद्देश्यीय परियोजना की कुल लागत 3,678.23 करोड़ है और इसे जून 2029 तक पूरा किया जाएगा। सौंग बांध परियोजना 130.60 मीटर ऊंची, 150 एमएलडी की गुरुत्व आधारित पेयजल परियोजना है, जिसकी लागत 2,524.42 करोड़ है और इसे नवम्बर 2029 तक पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष सिंचाई सुभाष चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!