मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की स्वामी अवधेशानंद गिरी से शिष्टाचार भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की स्वामी अवधेशानंद गिरी से शिष्टाचार भेंट

 मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की स्वामी अवधेशानंद गिरी से शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड(हरिद्वार),गुरुवार 22 जनवरी 2026

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन गुरुवार को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की कनखल स्थित आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम पहुंचे और जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि से शिष्टाचार भेंट की।

हरिहर आश्रम की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्धन का स्वामी जी से भेंट के लिए आश्रम आगमन हुआ। इस अवसर पर स्वामी अवधेशानंद व आनंद बर्धन के मध्य अध्यात्म, राष्ट्रोत्थान एवं लोक-कल्याण से जुड़े विषयों पर सारगर्भित संवाद हुआ। स्वामी अवधेशानंद ने आनंद बर्धन को स्वरचित पुस्तकें भी भेंट कीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!