मुख्यमंत्री योगी बोले- 'माफियाओं की पैंट गीली हो जाती है, यूपी में अपराध की जगह नहीं' - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री योगी बोले- ‘माफियाओं की पैंट गीली हो जाती है, यूपी में अपराध की जगह नहीं’

 मुख्यमंत्री योगी बोले- ‘माफियाओं की पैंट गीली हो जाती है, यूपी में अपराध की जगह नहीं’

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार लगातार अपनी पीठ थपथपाती हैं। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बदल चुका है। पहले कुछ लोग कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करते थे, लेकिन आज जब कोर्ट उन्हें सजा सुनाती है तो उनकी पेंट गीली हो जाती है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने क्षेत्र गोरखपुर में थे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास बन रहे पेप्सीको के बॉटलिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में वह पहुंचे थे।

योगी ने साफ तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब नया प्रदेश देख रही है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया कारोबारियों को धमकी देते थे, कारोबारियों का अपहरण करते थे। लेकिन आज इनकी सिटी पिट्टी गुम है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले कानून-व्यवस्था की परवाह नहीं थी, अब वह कानूनी कार्रवाई के दौरान पत्ते की तरह कांपने लगते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले उत्‍तर प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था को धता बताते थे, आज आप देख रहे होंगे कि उन्हें अपनी जान के लाले पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब अदालत उन्हें सजा सुनाती है तो उनका चेहरा फक्क पड़ जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जनता देखती थी कि कैसे माफिया उन्हें तबाह करते थे, उद्योगपतियों को धमकी भेजते थे, व्‍यापा‍रियों का अपहरण करते थे। आज उनकी सब सिट्टी-पिट्टी गुम है, सब को जान के लाले पड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कानून का राज कायम रहेगा और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!