Breaking News

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 24 मार्च 2024

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताते हुए कहा कि होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं।उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, इससे जीवन में खुशी बढ़ती है। होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों से उमंग और आत्मीयता से जुड़े होली के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द, सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!