ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की भेंट

 ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की भेंट

उत्तराखंड(चमोली),रविवार 08 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार काे ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंच गए हैं। विधानसभा का सत्र 09 मार्च से आयोजित होना है। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी के पहुंचने पर विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और स्थानीय नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया। सत्र को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

भराड़ीसैंण प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच आगामी विधानसभा सत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मुलाकात कर सदन की कार्यवाही और प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में 09 मार्च से विधानसभा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!