महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(हरिद्वार),शुक्रवार 15 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रूड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में चल रहे पंच कुण्डीय होमात्मक श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी। मुख्यमंत्री ने भगवान रूद्र से राज्य, देश एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन उनको मिलता रहता है। स्वामीजी का सम्पूर्ण जीवन भारत माता सनातन धर्म और मानवता को समर्पित है। इसी सोच से विश्व कल्याण के उद्देश्य से यज्ञ को आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भगवान महादेव की कृपा से निश्चित ही 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणब चैम्पियन, दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, आईएएस ट्रेनी दीपक सेठ, संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शासनी, नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति सहित मनीष सैनी, रोमा सैनी, योगेश सिंघल, प्रवीण, संजय अरोरा, प्रतिभा चैहान, रमेश सेमवाल, असगर अली, राजीव त्यागी आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!