मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

 मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 13 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्ति की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!