मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ सूरेश्वरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ सूरेश्वरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

 मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ सूरेश्वरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तराखंड(हरिद्वार),रविवार 13 अप्रैल 2025

हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेल के समीप राजाजी राष्ट्रीय पार्क स्थित सिद्धपीठ सुरेश्वरी देवी मंदीर पहुंच कर दर्शन किया तथा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य ओर देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की । इस दौरान मंदिर के प्रांगण में ध्वजा भी चढ़ाई गई।

मंदिर प्रांगण में मां सुरेश्वरी देवी मंदिर के पदाधिकारियों ओर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्प गुच्छ और पटका पहनाकर का स्वागत किया । पूजा अर्चना त्रिलोचन तिवारी एवं कृति वैभव द्वारा कराई गई। इस दौरान अध्यक्ष नंद किशोर, मंत्री आशीष मारवाड़ी,राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि ,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज,पूर्व विधायक संजय गुप्ता, अभिनव कृति पाल, राकेश चाकलान, श्रीमती कमलेश,वैभव शर्मा,अंकित गोस्वामी,विजय वर्मा, आशीष भक्त आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!