मुख्यमंत्री ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना,बोले-आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना,बोले-आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता

 मुख्यमंत्री ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना,बोले-आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड(हल्द्वानी),शनिवार 07 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजा-अर्चना की और मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री धामी शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालू सिद्ध मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

इस अवसार पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!