मुख्यमंत्री ने हिंदी फिल्म '5 सितंबर' का पोस्टर लॉन्च किया - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने हिंदी फिल्म ‘5 सितंबर’ का पोस्टर लॉन्च किया

 मुख्यमंत्री ने हिंदी फिल्म ‘5 सितंबर’ का पोस्टर लॉन्च किया

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 19 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हिंदी फिल्म ‘5 सितंबर’ का पोस्टर लॉन्च किया। यह फिल्म पूरी तरह उत्तराखंड में फिल्माई गई है और राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य व स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म नीति के तहत हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि अधिक से अधिक निर्माता व निर्देशक उत्तराखंड की धरती पर फिल्म निर्माण करें और राज्य के युवाओं को रोजगार और मंच प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फ़िल्में न केवल उत्तराखंड की प्रतिभा को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि पर्यटन व सांस्कृतिक संवर्धन में भी सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह फ़िल्म दर्शकों के मन को छूने में सफल होगी। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर कुनाल शमशेर मल्ला, कलाकार संजय मिश्रा, ब्रिजेंद्र काला, ऋषभ खन्ना, भुवन खन्ना और दीपराज राणा मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!