मुख्यमंत्री सिल्क्यारा-डंडलगांव के बीच सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन की कर रहे हैं मॉनिटरिंग - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

मुख्यमंत्री सिल्क्यारा-डंडलगांव के बीच सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन की कर रहे हैं मॉनिटरिंग

 मुख्यमंत्री सिल्क्यारा-डंडलगांव के बीच सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन की कर रहे हैं मॉनिटरिंग

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 13 नवम्बर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में सिल्क्यारा-डंडलगांव के बीच सुरंग ढहने के रेस्क्यू ऑपरेशन की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने एक जारी बयान में कहा है कि उत्तरकाशी में सिल्क्यारा-डंडलगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने की खबर है। सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमें रेस्क्यू अभियान चला जा रही हैं।

इस बारे में जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मैं रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग खुद भी कर रहा हूं। मैं ईश्वर से सुरंग में फंसे सभी कर्मचारियों के सुरक्षित बाहर निकलने की प्रार्थना करता हूं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!