मुख्यमंत्री ने मिलेट बेकरी आउटलेट का किया शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने मिलेट बेकरी आउटलेट का किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री ने मिलेट बेकरी आउटलेट का किया शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 16 नवंबर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से गुरुवार को सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी आउटलेट का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के मोटे आनाज और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अन्तर्गत स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। राज्य में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय मंडुआ, झंगोरा, ज्वार, चौलाई इत्यादि अनाजों के उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इन उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक और जनपद पौड़ी के पौड़ी ब्लॉक में 2 मिलेट उत्पादों की बेकरी प्रारम्भ की गयी है। मिलेट बेकरी में मंडुआ और झंगोरा का प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड व पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं।

अभी तक 40 हजार 270 महिलाएं बनी लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। वर्ष 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 40 हजार 270 महिलायें लखपति दीदी बनायी जा चुकी हैं। चयनित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बेकरी विशेषज्ञ के माध्यम से बेकरी उत्पाद के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिससे अधिक संख्या में समूहों की ओर से बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता और पोषण से युक्त बेकरी उत्पाद तैयार कर लोगों को उपलब्ध करा सके।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!