Breaking News

मुख्यमंत्री ने उपवा दीपावली मेले का किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री ने उपवा दीपावली मेले का किया शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 29 अक्टूबर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सायं पुलिस लाइन में उपवा दीपावली मेले का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मेले में लगाये गए स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार भी लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, शौचालयों का निर्माण, महिला स्वयं सहायता समूह के लिए विशेष कोष का गठन कर महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की समस्त बहनों ने अपने अथक परिश्रम से जहां एक ओर आर्थिक रूप से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है वहीं देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवित रखा है, यह मेला इसका जीवंत उदाहरण है। मेले में मुख्यमंत्री स्वयं भी बाल मिठाई सहित अन्य स्थानीय उत्पादों का क्रय किया गया।

इस अवसर पर सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास , विधायक विनोद चमोली, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, उपवा की अध्यक्षा अलकनंदा अशोक के साथ ही अन्य लोग उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!