मुख्यमंत्री ने मां धारी देवी और नागराजा देव डोली शोभायात्रा का किया शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने मां धारी देवी और नागराजा देव डोली शोभायात्रा का किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री ने मां धारी देवी और नागराजा देव डोली शोभायात्रा का किया शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 13 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शुक्रवार को मां धारी देवी और भगवान नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!