मुख्यमंत्री ने पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारम्भ - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारम्भ

 मुख्यमंत्री ने पांच मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारम्भ

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 06 मई 2025

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में प्रदेश के पांच पूर्ण रूप से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए प्रभावी प्रयास बताया। सरकार के‘स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड’ मिशन के अनुरूप सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाले ये एमएमयू आवश्यक निदान और उपचार सुविधाओं से सुसज्जित हैं। राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में ये पांच एमएमयू निश्चित रूप से मददगार होंगे।

इन एमएमयू का संचालन सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) द्वारा किया जाएगा और आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) की ओर से अपने कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के हिस्से के रूप में वित्त पोषित किया जाएगा। प्रारम्भ में ये इकाइयां हरिद्वार में 2,उधम सिंह नगर में 2 और टिहरी गढ़वाल में एक इकाई तीन साल की अवधि के लिए संचालित होंगी।

इन पांच एमएमयू में से एक समर्पित महिला मोबाइल मेडिकल यूनिट भी है,जिसमें पूर्णतः महिला स्वास्थ्य देखभाल करने वाले कार्मिक सक्रिय हैं। वंचित क्षेत्रों में महिलाओं की विशिष्ट स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे विशेष रूप से तैयार किया गया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ.आर.राजेश कुमार, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, डी. एस.एन. मूर्ति, एम.डी. धनुष हेल्थ केयर,सुभाष चन्द्र उप महाप्रबंधक पी.एन.बी, एम.डी. पेनेसिया हॉस्पिटल देहरादून अश्विनी, सीएससी स्टेट हेड दीपक सहित अन्य उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!