मुख्यमंत्री ने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का किया लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का किया लोकार्पण

 मुख्यमंत्री ने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का किया लोकार्पण

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 06 दिसम्बर 2023

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत दिलाराम बाजार में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से आम जनता में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का और तेजी से प्रसार होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन बान शान है। यह हम सबके लिए प्रेरणा है। यह राजपुर रोड दिला राम चौक के पास एक ऐसे स्थान पर लगाया गया है, जहां पर राष्ट्रपति का आशियाना भी नजदीक है और वही राज्यपाल का आवास भी नजदीक है। मुख्य मार्ग भी यही है। इतना ही नहीं देश दुनिया से आने वाले लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। यह ध्वज सभी को प्रेरणा देने का काम करेगा और हमारी नई पीढ़ी को भी इस ध्वज से प्रेरणा मिलती रहेगी। इससे युवाओं के अंदर राष्ट्रभक्ति और भी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन बाद ही राजधानी देहरादून के अंदर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है और उससे ठीक पहले इस ध्वजारोहण का होना अपने आप में एक बड़ी बात है।

इस मौके पर मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!