मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को साैंपे नियुक्तिपत्र - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को साैंपे नियुक्तिपत्र

 मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को साैंपे नियुक्तिपत्र

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 09 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत टेक्निकल संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों एवं पशुपालन विभाग में चयनित सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 85 चयनित टैक्नीशियनों और पशुपालन विभाग के अन्तर्गत 19 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!