मुख्यमंत्री ने चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

 मुख्यमंत्री ने चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चयनित सभी सहायक अभियोजन अधिकारियों से कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है, जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों में अभिभावकों, गुरुजनों और मार्गदर्शकों को भी बधाई दी। किसी भी व्यक्ति की सफलता के लिए इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी चयनित अभ्यर्थियों पर जन सेवा की अहम जिम्मेदारी है। अपने कार्यक्षेत्र में मन में पूर्णतः जिम्मेदारी का भाव होना जरूरी है। सच्चे और अच्छे मन से कार्य हों, तो इससे बड़ी आत्म संतुष्टि मिलती है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने कार्य क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हम सबको अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य कर प्रदेश के समग्र विकास के लिए अपना योगदान देना है।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, निदेशक अभियोजन पी.वी.के प्रसाद, सचिव एस.एन पाण्डेय, डीआईजी जन्मेजय खण्डूड़ी, अपर सचिव अतर सिंह व चयनित सहायक अभियोजन अधिकारियों के परिवारजन उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!