मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

 मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड(देहरादून), गुरुवार 07 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के तहत ग्राम विकास अधिकारी के पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब आपको एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल रही है। आपके ऊपर सरकार होगी, विभाग होंगे, जिलाधिकारी और अन्य लोग होंगे, लेकिन जनता से सीधे जुड़ाव की जिम्मेदारी आपकी होगी। आप पर लोगों की समस्याओं के सरलीकरण करने की जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि आप कड़ा अनुशासन बनाकर इस सेवाकाल का प्रारंभ करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!