मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

 मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 17 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के कैंट रोड से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित पांच किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। राज्य सरकार सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आमजन में जागरूकता बढ़ती है और युवा पीढ़ी को सकारात्मक संदेश मिलता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!