मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 15 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने जारी संदेश में कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!