मुख्यमंत्री ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

 मुख्यमंत्री ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 02 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी नगर के डाट काली मंदिर पहुंचकर वहां दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अंतिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र दो से ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। इससे जहां लोगों का आवागमन सरल होगा और चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की आर्थिकी को बढ़ाने, पयर्टन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी यह प्रोजेक्ट सहायक सिद्ध होगा। इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा व उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!