मुख्यमंत्री धामी कल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे टनकपुर - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी कल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे टनकपुर

 मुख्यमंत्री धामी कल एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे टनकपुर

उत्तराखंड(चम्पावत),शनिवार 25 नवंबर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 नवंबर को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 09.45 बजे हैलीकॉप्टर से स्टेडियम हेलीपैड टनकपुर पहुंचेंगे और वहां से कार से कार्यक्रम स्थल रोडवेज डिपो, टनकपुर पहुंचेंगे।

जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि मुख्यमंत्री टनकपुर रोडवेज बस टर्मिनल, डिपो वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग एवं टायर शॉप निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पूर्वाह्न 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11.50 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर दोपहर 12.00 बजे स्टेडियम हेलीपैड टनकपुर पहुंचेंगे और स्टेडियम से 12.05 बजे हैलीकॉप्टर से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!