मुख्यमंत्री धामी बोले- खेल में नाम रोशन करने वाले युवाओं को सरकार देगी नौकरी - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी बोले- खेल में नाम रोशन करने वाले युवाओं को सरकार देगी नौकरी

 मुख्यमंत्री धामी बोले- खेल में नाम रोशन करने वाले युवाओं को सरकार देगी नौकरी

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 11 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो युवा खेल में नाम रोशन करेंगे उन्हें सरकार सरकारी नौकरी देगी। लंबे समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। यह पहले हो जाना चाहिए था। पहले इस तरह का वातावरण नहीं था, लेकिन अब युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका होगा।

देहरादून में विभिन्न विभागों व पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2021 में खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न पदोन्नति देने का वायदा किया था। आज वह धरातल पर उतर रहा है।

नियुक्ति पत्र देने का लगातार चल रहा सरकार का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में विभिन्न विभागों व पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र देने का सरकार का कार्यक्रम लगातार चल रहा है। पिछले कई माह से प्रत्येक दिन नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम चल रहा है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि नवनियुक्त अभ्यर्थी अपनी नई सेवा और अधिक ऊर्जा से परिपूर्ण होकर शुरू करें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!