मुख्यमंत्री धामी पहुंचे एम्स, बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल-चाल - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे एम्स, बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल-चाल

 मुख्यमंत्री धामी पहुंचे एम्स, बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल-चाल

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 28 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर गुरुवार को रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घायलों और उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!