मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को भेंट किए अपने खेत में पैदा हुए चावल - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को भेंट किए अपने खेत में पैदा हुए चावल

 मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को भेंट किए अपने खेत में पैदा हुए चावल

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 31 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने खेत में उत्पादित चावल हरीश रावत को भेंट किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना और आपसी सौहार्द्र का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय भेंट को उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री के इस स्नेहिल व्यवहार और आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का सुंदर उदाहरण है। इस भेंट से प्रदेश में राजनीतिक सौहार्द्र और आपसी सम्मान की मिसाल पेश हुई है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!