मुख्यमंत्री धामी ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को किया नमन - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को किया नमन

 मुख्यमंत्री धामी ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को किया नमन

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 02 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा देने वाले महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता और समानता के लिए संघर्ष किया। शिक्षा और सामाजिक सुधार के महत्व पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और दर्शन हमें सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया है। शास्त्री ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की अदभुत मिसाल पेश की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!