खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

 खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

उत्तराखंड(खटीमा),रविवार 15 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा भ्रमण के दौरान नगला तराई और हेलीपैड, लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है और अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के कुंआवाला में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रदेश कार्यशाला में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!