ई-विधानसभा एप्लीकेशन का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

ई-विधानसभा एप्लीकेशन का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

 ई-विधानसभा एप्लीकेशन का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 18 फरवरी 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के उपवेशन के लिए ई-विधानसभा एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। ई-विधानसभा के शुभारंभ के बाद अब विधानसभा की कार्यवाही डिजिटल रूप से संचालित होगी, जिससे कागज की बचत के साथ ही कार्य प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता आएगी।

विधायकों को ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। विधायक अब प्रश्न, प्रस्ताव, नोटिस और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

विधानसभा के बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री धामी ने ई-विधानसभा एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डिजिटल प्रणाली से विधानसभा की सभी प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी और पारदर्शी होंगी, जिससे निर्णय लेने में तेजी आएगी और जनता को सटीक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसे साझा किया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!