मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में 54479 लाख के कार्यों की रखी आधारशिला - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में 54479 लाख के कार्यों की रखी आधारशिला

 मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में 54479 लाख के कार्यों की रखी आधारशिला

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 06 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रपुर के पुलिस लाइन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जहां महिलाओं ने उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुर में पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने के बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान पहुंचे, जहां महिलाओं ने उनका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। मुख्यमंत्री ने यहां नजूल भूमि का नि:शुल्क पट्टा वितरण, किफायती आवास आवंटन और 54479 लाख के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

विधानसभा वार इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 

विधानसभा – शिलान्यास कार्य की संख्या – धनराशि – लोकार्पण वाले कार्य की संख्या धनराशि -कुल धनराशि

  1. जसपुर 19 811.92 12 599.12 1411.04
  2. काशीपुर 04 5563.60 09 848.65 6412.25
  3. बाजपुर 02 170.3 17 1857.3 2027.59
  4.  गदरपुर 06 1068.84 13 1463.19 2532.03
  5. रुद्रपुर 09 17656.57 14 2640.35 20256.92
  6. किच्छा 14 760.91 11 2643.61 3404.5
  7. सितारगंज 10 4385.90 12 2480.78 6866.68
  8.  नानकमत्ता 26 2021.25 10 3537.24 5558.49
  9.  खटीमा 16 3319.38 15 2650.79 5970.17
  10. शिलान्यास वाले कार्यों की संख्या – 106
  11. शिलान्यास वाले कार्यों की कुल धनराशि – 35758.69
  12. लोकार्पण वाले कार्यों की संख्या – 113
  13. लोकार्पण वाले कार्यों की कुल धनराशि – 18721.00
  14. कुल कार्यों की संख्या – 219
  15. कुल कार्यों की धनराशि – 54479.69

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!