उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त मुख्यमंत्री धामी, एसओपी बनाने के दिए निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त मुख्यमंत्री धामी, एसओपी बनाने के दिए निर्देश

 उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त मुख्यमंत्री धामी, एसओपी बनाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 15 जून 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए, जो हेली संचालन की सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो। यह भी निर्देश दिए हैं कि राज्य में पूर्व में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति पूर्व आज के हेली क्रैश की भी गहनता से जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। यह समिति प्रत्येक घटना के कारणों की गहराई से जांच करेगी और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की संस्तुति करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यधिक है, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आज (रविवार) सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के ऊपरी तरफ गौरी माई खर्क में क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। खराब मौसम को हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!