‘श्री गोलू देवता कॉरिडोर’ को मुख्यमंत्री धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी - Shaurya Mail

Breaking News
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण; अधिकारियों कार्मिकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशअन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, विभागों को दिए सख्त निर्देशस्वच्छता पखवाड़ा–2026 के माध्यम से टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कियादेवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगाएचपीसीएल और टाटा मोटर्स ने प्रयुक्त ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट्स के लिए स्केलेबल सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल विकसित करने हेतु साझेदारी की

‘श्री गोलू देवता कॉरिडोर’ को मुख्यमंत्री धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

 ‘श्री गोलू देवता कॉरिडोर’ को मुख्यमंत्री धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उत्तराखंड(चम्पावत),शनिवार 28 मार्च 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनपद चम्पावत को आस्था, पर्यटन एवं खेल के समेकित केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जनपद चम्पावत में बहुप्रतीक्षित ‘श्री गोलू देवता कॉरिडोर (जोन-ए)’ के प्रथम चरण के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹117.22 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे जनपद में विकास की नई गति सुनिश्चित होगी।

नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत मुख्यमंत्री धामी की मिली इस स्वीकृति के अंतर्गत ‘श्री गोल्ज्यू मंदिर’ क्षेत्र को एक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग ₹254 करोड़ की कुल अनुमानित लागत से तैयार इस व्यापक परियोजना में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन मार्ग, समुचित पार्किंग व्यवस्था, पेयजल एवं आधुनिक प्रकाश सुविधाएं, सांस्कृतिक थीम आधारित भव्य प्रवेश द्वार तथा स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों के लिए व्यवस्थित विक्रय स्थल विकसित किए जाएंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा।

इसी परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित अत्याधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, बहु-खेल मैदान, दर्शक दीर्घा (पवेलियन), खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम एवं प्रशिक्षण कक्ष तथा आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का विकास किया जाएगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चम्पावत को एक प्रमुख आस्था एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। ‘श्री गोलू देवता कॉरिडोर’ परियोजना से न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!