मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल में भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति जताई संवेदना - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल में भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति जताई संवेदना

 मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल में भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति जताई संवेदना

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 04 नवम्बर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आए भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में उत्तराखंड नेपाल के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड की जनता नेपाल के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि नेपाल की सरकार और वहां के लोग जल्द ही इस आपदा से उबर जाएं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!